महारजगंज के कोठीभार पुलिस ने शुक्रवार को सिसवा विकास खंड के ग्रामसभा गेरमा स्थित एक निजी विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में साइबर टीम, एंटी रोमियो टीम और मिशन शक्ति टीम शामिल थीं। इसका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नए कानूनों, महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं और महिलाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें महिला हेल्पलाइन नंबर 181, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉस्को एक्ट’ और ‘मिशन शक्ति’ प्रमुख थीं। इसके अतिरिक्त, बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूकता फैलाई गई। उपस्थित लोगों को 1090, 1076, 181, 112 और 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया, ताकि वे आवश्यकता पड़ने पर सहायता प्राप्त कर सकें। इस जागरूकता अभियान में महिला उपनिरीक्षक नेहा कुमारी, उपनिरीक्षक लकी पटेल, उपनिरीक्षक योगेन्द्र तिवारी, महिला कॉन्स्टेबल वैजयंती पांडेय और संगीता ने सक्रिय योगदान दिया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
कोठीभार पुलिस ने सिसवा में बढ़ाया जनसंपर्क:संयुक्त टीम ने दी नए कानूनों की जानकारी, बताए हेल्पलाइन नंबर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












