Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती स्टेशन पर प्लेटफॉर्म-2 की लिफ्ट खराब:बुजुर्गों, दिव्यांगों सहित हजारों यात्रियों को...

बस्ती स्टेशन पर प्लेटफॉर्म-2 की लिफ्ट खराब:बुजुर्गों, दिव्यांगों सहित हजारों यात्रियों को हो रही परेशानी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर लगी यात्री लिफ्ट कई दिनों से खराब पड़ी है। इसके कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह लिफ्ट प्लेटफॉर्म पर आवागमन को सुगम बनाने के लिए स्थापित की गई थी। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों, दिव्यांगों, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों को हो रही है। लिफ्ट बंद होने के कारण उन्हें भारी सामान के साथ सीढ़ियों का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। यात्रियों ने बताया कि लिफ्ट लंबे समय से बंद है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। प्रीति सिंह नामक एक यात्री ने कहा कि शारीरिक रूप से कमजोर और अधिक सामान लेकर यात्रा करने वालों को इससे सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। मीरा देवी, अभिषेक पाण्डेय और अतुल संचय भट्ट जैसे यात्रियों का कहना है कि रेलवे यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा करता है। हालांकि, स्टेशन पर मौजूद आवश्यक सुविधाओं का समय पर रखरखाव न होने से इन दावों पर सवाल उठ रहे हैं। यात्रियों ने लिफ्ट को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है ताकि उन्हें राहत मिल सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments