#बस्ती_न्यूज
बस्ती के थाना नगर पुलिस ने गुमशुदगी की सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर एक 22 वर्षीय युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने युवक को उसके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को ग्राम करहली बुजुर्ग निवासी शुक्लदेव चौधरी ने पीआरवी 5508 के माध्यम से सूचना दी थी कि उनका पुत्र प्रेम प्रकाश चौधरी (22) शाम करीब 4 बजे से लापता है। सूचना मिलते ही उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चौकी प्रभारी करहली, उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और युवक की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित छानबीन और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की। युवक को करहली और कन्हौली गांव के बीच से सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में प्रेम प्रकाश ने बताया कि उसके पिता उसे जबरन ईंट-भट्ठे पर काम करने के लिए कहते थे। मना करने पर गाली-गलौज और मारपीट होती थी, जिससे नाराज होकर वह घर छोड़कर चला गया था। उसने बताया कि उसने रात गांव के ही एक व्यक्ति के घर बिताई और सुबह धान की रोपाई करने खेत में चला गया था। पुलिस ने युवक की काउंसलिंग की और उसे परिजनों के सुपुर्द करने की विधिक प्रक्रिया पूरी की। इस बरामदगी अभियान में चौकी प्रभारी करहली, उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार चौधरी और कांस्टेबल आदर्श कुमार शामिल रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में गुमशुदा युवक 24 घंटे में बरामद:थाना नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर परिजनों को सौंपा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












