महराजगंज जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने 6 नई पीआरबी (112) गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूजा-अर्चना के उपरांत इन वाहनों को विभिन्न थानों को आवंटित किया गया। इन गाड़ियों को थाना चौक, कोठीभार, निचलौल, पनियरा और बृजमनगंज सहित कुल 6 थानों को सौंपा गया है। इन नए वाहनों के शामिल होने से आपातकालीन स्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया में तेजी आएगी, जिससे आमजन को समय पर सहायता मिल सकेगी। इससे अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और जनसुरक्षा को मजबूती मिलेगी। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले भी जनपद को 21 पीआरबी गाड़ियां मिली थीं। इन 6 नई गाड़ियों के जुड़ने के बाद अब जनपद में पीआरबी वाहनों की कुल संख्या 27 हो गई है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी संसाधनों का उपयोग पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ किया जाए। उन्होंने जोर दिया कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता को त्वरित सहायता प्रदान करना और कानून-व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखना है। पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, 112 कॉल पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने, रात्रि चेकिंग अभियान को सक्रिय रखने और महिला सुरक्षा के लिए ‘मिशन शक्ति’ को और प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज को मिलीं 6 नई पीआरबी गाड़ियां:कानून-व्यवस्था होगी और अधिक सशक्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












