जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के नेतृत्व में सोमवार को यूपी बोर्ड की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह जिला सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें प्रत्येक मेधावी छात्र को 21 हजार रुपये का चेक और एक टैबलेट प्रदान किया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में सिसवा कस्बे के आरपीआईसी स्कूल के पाँच छात्र शामिल थे। इन छात्रों ने जनपद की मेरिट सूची में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट परीक्षा में पवन कुशवाहा ने जनपद में दूसरा और सचिन कुशवाहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हाई स्कूल परीक्षा में कशिश गोंड ने आठवाँ, इंद्राणी घोष ने नौवाँ और वसुधा पांडेय ने दसवाँ स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, नौतनवां विधायक प्रतिनिधि धीरज तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य उपस्थित थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
यूपी बोर्ड के मेधावी छात्रों को मिला सम्मान:महराजगंज के जिला सभागार में 21 हजार रुपये और टैबलेट प्रदान किए गए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












