Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग:तीन घर और लाखों का सामान जलकर...

श्रावस्ती में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग:तीन घर और लाखों का सामान जलकर राख, मवेशी झुलसे


गिलौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत लंगडी गूलर के माजरा सारन पुरवा में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में तीन घरों की गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया, जबकि कई मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। शेशराज गुप्ता पुत्र भरोसे ने शनिवार को गिलौला थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव में लगे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण सबसे पहले विक्रम पुत्र शोभाराम के फूस के छप्पर में आग लगी। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और विक्रम के घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। इसके बाद, तेज चिंगारी शेषराज गुप्ता के छप्पर पर गिरी, जिससे उनके घर में बंधी मवेशी गंभीर रूप से झुलस गईं। शेषराज गुप्ता के घर में रखा 7 कुंतल गेहूं, पशुओं का चारा, चारा मशीन, पंपिंग सेट सहित गृहस्थी का अन्य सामान भी पूरी तरह जल गया। ग्रामीणों के इकट्ठा होने और कड़ी मशक्कत के बावजूद आग पर काबू पाने से पहले गोपाल पुत्र फेरई का फूस का छप्पर वाला घर भी जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की टीम ने मिलकर काफी प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया। घटना की सूचना मिलने पर पीआरबी टीम और लेखपाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग से प्रभावित हुए लोगों के नाम और नुकसान का विवरण दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments