Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सुहेलवा प्रथम प्राथमिक विद्यालय में चोरी:रसोई और भंडार गृह से मिड-डे मील...

सुहेलवा प्रथम प्राथमिक विद्यालय में चोरी:रसोई और भंडार गृह से मिड-डे मील का सामान गायब


विकास खंड डुमरियागंज के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सुहेलवा प्रथम में बुधवार रात चोरी हुई। अज्ञात चोरों ने विद्यालय के ताले तोड़कर घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मिड-डे मील के लिए रखे राशन और बर्तनों पर हाथ साफ कर दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अब्दुल अलीम फ़ारूक़ी ने बताया कि गुरुवार सुबह जब विद्यालय खुला, तो रसोई घर और भंडार घर के दरवाजों के कुंडे कटे हुए मिले। प्रधानाध्यापक ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी है। ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments