Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सुहेलदेव स्मारक पहुंचे मंत्री अनिल राजभर:समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना, कहा- पीडीए...

सुहेलदेव स्मारक पहुंचे मंत्री अनिल राजभर:समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना, कहा- पीडीए की बात करती है, पर अपने महापुरुषों को भूल गई


प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर आज बहराइच जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चित्तौरा स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मंत्री अनिल राजभर ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा हमेशा ‘पीडीए’ (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) की बात करती है, लेकिन उसने न तो कभी पिछड़े वर्ग के महापुरुषों को याद किया और न ही सनातन के महापुरुषों को। राजभर ने इसका उदाहरण बहराइच से दिया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान यहां सलार मसूद गाजी की दरगाह को सजाया जाता था, लेकिन महाराजा सुहेलदेव को कभी याद नहीं किया गया। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज जिले में महाराजा सुहेलदेव के भव्य स्मारक का निर्माण हुआ है। यहां हजारों की संख्या में लोग उन्हें नमन करने आते हैं। मंत्री ने जोर देकर कहा कि महापुरुषों की कोई जाति नहीं होती; पूरे देश को उनका आदर और सम्मान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आगामी जून माह में महाराजा सुहेलदेव स्मारक पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments