श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में रक्षाबंधन के पावन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह से सक्रिय एवं सतर्क है।जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं तथा संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।पुलिस टीमों द्वारा बाजारों, चौराहों, बस अड्डों, प्रमुख मार्गों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम को भी सक्रिय किया गया है।किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जनपद स्तर पर 08 विशेष क्यूआरटी (Quick Response Team) टीमों का गठन किया गया है। क्यूआरटी टीमों को महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों पर तैनात/भ्रमणशील रखा गया है।पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सूचनाओं को प्रसारित न करें तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।श्रावस्ती पुलिस द्वारा रक्षाबंधन पर्व के दौरान सुरक्षा, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए हर स्तर पर सतर्कता एवं प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह द्वारा थाना सोनवा क्षेत्र अंतर्गत कस्बा लक्ष्मननगर में पैदल कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।













