राष्ट्रीय खेल दिवस‘ का आयोजन 29 से 31 अगस्त 2026 को मनाया जाना प्रस्तावित है, प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा।

0
9

 

 

श्रावस्ती,। जिला क्रीडाधिकारी बृजेश कुमार सोनी ने बताया है कि शासन के निर्देश के अनुपालन में ‘राष्ट्रीय खेल दिवस‘ का आयोजन 29 से 31 अगस्त 2026 को मनाया जाना प्रस्तावित है, प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता एवं एथलेटिक्स जूनियर बालक/बालिका वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन 29 अगस्त 2026 को प्रातः 08ः00 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा श्रावस्ती में किया जाएगा। इसके अलावा ’सण्डे ऑन साइकिल प्रतियोगिता’ 30 अगस्त 2026 को प्रातः 08ः00 बजे स्व0 श्यामता प्रसाद चौधरी महिला पी0जी0 कॉलेज कटरा श्रावस्ती से सीताद्वार तक आयोजित होगी तथा ’फुटबाल जूनियर बालक वर्ग प्रतियोगिता’ 31 अगस्त 2026 को प्रातः 08ः00 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा श्रावस्ती में आयोजित होगी।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here