आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं आपदा के समय भूमिका की दी गयी जानकारी

यूनीसेफ मे श्रावस्ती में पायलट प्रोजेक्ट के रूप मे की कार्यशाला
श्रावस्ती। जनपद मे यूनीसेफ के सहयोग से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर और आशा संगिनी की आपदा के समय भूमिका के संबंध मे एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उदघाटन मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद एवं संचालन रेडक्रास सचिव अरुण कुमार मिश्र ने किया।मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि -“जनपद मे बाढ़ समेत कई आपदाओं का प्रभाव पड़ता है इसलिए फील्ड मे कार्य कर रही आंगनबाड़ी एवं आशा के लिए आपदा के समय कैसे कार्य करना है यह जानना बहुत आवश्यक है। इससे आपदा न्यूनीकरण मे काफी सहायता मिल सकेगी।”
यूनीसेफ की कार्यक्रम निगरानी एवं मूल्यांकन विशेषज्ञ श्रीमती उर्वशी चंद्रा ने बताया की “यूनीसेफ द्वारा जनपद श्रावस्ती से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा के लिये आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु प्रशिक्षण माड्यूल विकसित किया गया है जिसको पायलट प्रोजेक्ट के रूप मे श्रावस्ती से शुरू किया जा रहा है यहां से कार्यक्रम के संबंध मे फीडबैक प्राप्त कर अक्टूबर से पूरे राज्य मे यह कार्यक्रम शुरू किया जायेगा। जिससे जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे विभाग आपदा न्यूनीकरण मे अपनी भूमिका प्रभावी ढंग से निभा सकेंगे।”
प्रशिक्षुओं को यूनीसेफ से रवि नारायण ने व्यवहारिक भूमिका, प्रो महावीर गुलेचा ने जलवायु परिवर्तन, अंकिता ने आपदा प्रबंधन चक्र आदि विषयों पर प्रशिक्षित किया।
कार्यक्रम का संयोजन लेखाकार सेजल पाठक ने किया। कार्यक्रम मे आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से अर्पित कश्यप, नरेंद्र मिश्र समेत नामित प्रशिक्षु गण उपस्थित रहे ।













