पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर बिक रहा ‘नशा’, वीडियो वायरल!बदला चौराहे पर काली थैली में ‘मौत का सौदा’ सो रहा ड्रग विभाग, बेखबर पुलिस प्रशासन!

0
4

 

 

​श्रावस्ती । पुलिस और ड्रग विभाग की नाक के नीचे नशे का खुला खेल चल रहा है। हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के बदला चौराहे पर, पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर काली थैली में प्रतिबंधित कोडीन सिरप बेचने का वीडियो वायरल हुआ है। 200 रुपये प्रति बोतल के हिसाब से खुलेआम बेचे जा रहे इस जहर ने स्थानीय पुलिस और लापरवाह ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

​वायरल वीडियो बदला चौराहे का है, जहां खाकी की नाक के नीचे मेडिकल स्टोर की आड़ में युवाओं को नशे की गर्त में धकेला जा रहा है।

सवाल यह है कि 200 मीटर की दूरी पर चल रहे इस अवैध सिंडिकेट की भनक पुलिस और कुंभकर्णी नींद में सोए ड्रग इंस्पेक्टर को क्यों नहीं लगी?​क्या प्रतिबंधित सिरप की इस खुली बिक्री पर जिम्मेदार सिर्फ लीपापोती करेंगे या इस काले कारोबार पर कोई ठोस कार्रवाई होगी?

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here