शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने से संबंधित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

0
9

 

 

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण व अपराधों की रोकथाम के संबंध में दिए गए आदेश व निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा भरत पासवान के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सिरसिया श्री सौरभ सिंह के नेतृत्व उप निरीक्षक श्री राहुल यादव मय हमराह के द्वारा मुखबिर की सूचना पर सिविल लाइन क्षेत्र

भिनगा से अभियुक्त आलोक यादव पुत्र नरेश यादव निवासी मुजेहना थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

‎घटना का संक्षिप्त विवरण

‎दिनांक 07.08.26 को वादिनी निवासी जौगढ़ शाहपुर बरगदवा थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती द्वारा थाना सिरसिया पर प्रार्थना दिया गया कि विपक्षी आलोक यादव द्वारा शादी का झांसा देकर मेरे साथ दुष्कर्म करना तथा गर्भवती होने पर दवा खिलाकर गर्भपात करा देना तथा शादी से इनकार कर दिया गया। जिसके संबंध में थाना सिरसिया पर मु0अ0सं0 215/26, धारा 69,89,351(3) BNS पंजीकृत किया गया तथा आज दिनांक 27.08.2026 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया।

‎गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

‎1. आलोक यादव पुत्र नरेश यादव निवासी मुजेहना थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती

‎गिरफ्तारी टीम

‎1.  उप निरीक्षक राहुल यादव

‎2. कांस्टेबल सच्चिदानंद सिंह

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here