रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास एवं सामाजिक सौहार्द की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

0
2

 

 

 

62वीं वाहिनी एसएसबी भिनगा में छात्राओं ने जवानों को बांधा रक्षासूत्र, मनाया रक्षाबंधन पर्व

 

 

श्रावस्ती। भिनगा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में भाई-बहन के प्रेम, विश्वास एवं सामाजिक सौहार्द की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के दिशानिर्देशन में वाहिनी परिसर में किया गया।

इस अवसर पर सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, बहराइच से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालय की छात्राओं ने वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा मिठाई खिलाई। इसके प्रत्युत्तर में वाहिनी की ओर से सभी छात्र-छात्राओं को उपहार भेंट किए गए।

इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट एवं द्वितीय कमान अधिकारी श्री ललेंद्र रत्नाकर ने सभी छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, स्नेह, सुरक्षा और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जवानों ने छात्र-छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद किया। इस आयोजन से सुरक्षा बल एवं समाज के बीच आपसी विश्वास, भाईचारे और भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूती मिली।

इस अवसर पर गोबर्धन पुजारी, उप कमांडेंट, गौतम आजाद, सहायक कमांडेंट, श्री अविनाश कुमार, अध्यापक, सहित अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

रक्षाबंधन का यह आयोजन भाईचारे, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करने वाला रहा।

About The Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here