Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जामुन तोड़ने के विवाद में मां-बेटे पर हमला:दोनों गंभीर घायल, पुलिस ने...

जामुन तोड़ने के विवाद में मां-बेटे पर हमला:दोनों गंभीर घायल, पुलिस ने मामला दर्ज किया


बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के सांवलपुरवा गांव में जामुन तोड़ने को लेकर हुए विवाद में मां-बेटे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस को दी गई तहरीर में सावित्री देवी पत्नी मंजीत पटेल ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे उनका 13 वर्षीय पुत्र अरविंद धान की नर्सरी की रखवाली करने खेत गया था। खेत के पास लगे जामुन के पेड़ से गांव निवासी विकास सिंह जामुन तोड़ रहे थे, जिससे नर्सरी को नुकसान हो रहा था। अरविंद द्वारा मना करने पर आरोपित विकास सिंह ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंची मां सावित्री देवी ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उन पर भी हमला किया गया। इस हमले में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि अरविंद के सिर और हाथ में, जबकि सावित्री देवी के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें बेहतर उपचार और एक्स-रे जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने जानकारी दी कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments