निचलौल नगर स्थित स्कूल में रविवार को मदर्स डे बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से माताओं को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं। इसमें लगभग 350 महिला अभिभावकों ने भाग लेकर आयोजन को खास बना दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. रोशनी सिंह रहीं, जिन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शिक्षिका प्रजिला मनु ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं बुके भेंटकर सम्मानित किया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। शिक्षिका विभा यादव ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया, जबकि आरती यादव ने मातृ दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतिभा द्विवेदी ने सभी महिला अभिभावकों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नर्सरी एवं यूकेजी की छात्रा अमृता कश्यप के मनमोहक नृत्य ने खूब तालियां बटोरीं। साथ ही माताओं के लिए नृत्य एवं रैम्प वॉक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में नृत्य व रैम्प वॉक में रीता श्रीवास्तव, प्रियंका गुप्ता और रिमझिम जायसवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुष्पा सिंह और कविता द्वितीय स्थान पर रहीं। रैम्प वॉक में रेखा एवं ज्योति अग्रहरि प्रथम, सोनी वर्मा द्वितीय तथा अर्चना पांडेय एवं प्रिया पांडेय तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ए. ब्रिटो ने सभी महिला अभिभावकों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सफलता पर शिक्षिकाओं का आभार जताया। कार्यक्रम के सफल संचालन में मुस्कान एवं प्रजिला की अहम भूमिका रही। समारोह में विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं और संचालन अदिति अग्रहरि एवं एन. सुकी ने किया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
निचलौल में मदर्स डे की धूम:350 माताओं ने रैम्प वॉक-डांस में दिखाया हुनर, विजेताओं को मिला सम्मान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












