सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के महादेवा में एमपीएल कैनवास क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। 15 अप्रैल से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसका फाइनल मुकाबला 22 अप्रैल को खेला जाएगा। शनिवार, 18 अप्रैल को हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ। ग्रामीण अंचल में आयोजित इस क्रिकेट महाकुंभ को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। देखिए तस्वीरें….
शनिवार को खेले गए पहले मुकाबले में मुड़िला और नहरी की टीमें आमने-सामने थीं। 8-8 ओवर के इस मैच में मुड़िला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 140 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाज गोविंद ने 66 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में नहरी की टीम मुड़िला की कसी हुई गेंदबाजी के सामने 85 रन पर ढेर हो गई। मुड़िला ने यह मैच 55 रनों से जीता। इस मुकाबले का उद्घाटन समाजसेवी अनूप सिंह ने किया। दूसरा मुकाबला पूर्वांचल और संतोरी के बीच खेला गया। पूर्वांचल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 91 रन बनाए। इसके जवाब में संतोरी की टीम 51 रन पर ऑलआउट हो गई, जिससे पूर्वांचल ने 40 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच का उद्घाटन शोहरतगढ़ तहसीलदार ने किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा।
महादेवा एमपीएल कैनवास टूर्नामेंट में मुड़िला का दबदबा:सिद्धार्थनगर में विधायक विनय वर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












