बहराइच के कैसरगंज क्षेत्र अंतर्गत मंझारा तौकली गांव में एक मासूम बालक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर क्षेत्राधिकारी कैसरगंज, उपजिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक, एसओ, डीएफओ और फॉरेस्ट रेंजर सहित भारी पुलिस बल पहुंचा। अधिकारियों ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। पुलिस टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, मासूम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
बहराइच में मासूम की गला रेतकर हत्या:एसपी समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, जांच शुरू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












