Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में तेल टैंकर-डंपर की टक्कर, डंपर चालक गंभीर:टैंकर चालक फरार, पुलिस...

बहराइच में तेल टैंकर-डंपर की टक्कर, डंपर चालक गंभीर:टैंकर चालक फरार, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया


बहराइच में तेल टैंकर और डंपर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। यह हादसा गुरुवार शाम करीब 5 बजे खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेलहा-बहरौली तटबंध पर हुआ। इस दुर्घटना में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि तेल टैंकर का चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, लखनऊ से नेपाल डीजल लेकर जा रहा टैंकर (NA 07 KHA 0734) और नानपारा की ओर से आ रहा डंपर (UP 42 DT 5139) बेलहा-बहरौली तटबंध पर टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक अंदर फंस गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों वाहनों की गति काफी तेज थी। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद डंपर चालक राम रतन (निवासी सिसोलर, जनपद हमीरपुर) को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर खैरीघाट पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को सीएचसी शिवपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद तेल टैंकर तटबंध के नीचे खाई में पलट गया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि क्रेन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि टैंकर चालक फरार है और इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments