अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को सिसवा नगरपालिका परिषद कार्यालय में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज के निर्देशन में इन कर्मचारियों को माला पहनाकर मिष्ठान खिलाया गया। इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई। बताया गया कि सिसवा नगरपालिका में सफाई व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखने की जिम्मेदारी इन्हीं कर्मचारियों पर है, जिसका वे बखूबी निर्वहन करते हैं। उनके सम्मान को सभी का दायित्व बताया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार, विष्णु प्रसाद, अनिल गुप्ता, विनय यादव, सुनील यादव, राजेश गुप्ता, शिवा यादव, श्वेत सिंह, शंकर प्रसाद, त्रिलोकी चौरसिया, दिलीप गोंड, पूनम सोनी और सफाई प्रभारी जयमंगल प्रसाद सहित निकाय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में श्रमिक दिवस पर सफाईकर्मी सम्मानित:अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर माला पहनाकर किया गया सम्मान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












