महाराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में लेहरा-फरेंदा रोड पर शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भीषण जाम लग गया। दोपहर करीब 2:30 बजे लेहरा माता मंदिर के पास लगभग एक किलोमीटर लंबा जाम लगने से आवागमन घंटों प्रभावित रहा। इस जाम में दोपहिया, चारपहिया वाहन, बसें और ट्रॉलियां फंस गईं। वाहनों में सवार यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। बुद्ध पूर्णिमा के कारण प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां आद्रवन वासिनी लेहरा देवी मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। भारी बारिश के चलते कई लोगों ने अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर दिए, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लेहरा मंदिर चौकी इंचार्ज पंकज कुमार ने अपने हमराहियों के साथ कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। जाम में फंसे लोगों ने पुलिस के इस कार्य की सराहना की।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बारिश और बेतरतीब पार्किंग ने थामी रफ्तार:लेहरा देवी मंदिर के पास घंटों फंसे रहे वाहन, यात्री बेहाल; पुलिस ने की कड़ी मशक्कत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












