इकौना थाना परिसर में समाधान दिवस में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एसपी राहुल भाटी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने अधिकारियों से कहा कि समाधान दिवस में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर उसका तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने फरियादियों के साथ विनम्र व्यवहार करने पर भी जोर दिया। डीएम ने विशेष रूप से भूमि विवादों से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही बालिकाओं और महिलाओं से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा। एसपी राहुल भाटी ने थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर मौके पर जांच की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को फोन के माध्यम से जानकारी भी दी जाए, ताकि शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लोगों को समय पर न्याय मिल सके। इस मौके पर थानाध्यक्ष इकौना परमानंद तिवारी, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, बीट निरीक्षक, बीट कांस्टेबल सहित बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे।
इकौना थाना में समाधान दिवस पर डीएम-एसपी सख्त:फरियादियों की शिकायतों का तुरंत निस्तारण करने को दिए निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












