श्रावस्ती में बहन की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे भाई को एक तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक को हल्की चोटें आईं हैं। घटना कनीबोझी-भिनगा मार्ग पर मल्हीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर कोठी गांव स्थित ईदगाह के पास हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना की 2 तस्वीरें.. जानिए पूरा मामला… मृतक की पहचान शिवगढ़ कला निवासी प्रमोद वर्मा पिता आत्माराम (28) के रूप में हुई है। उनकी बहन की शादी आगामी 13 मई को होनी है। प्रमोद अपने गांव के दिलीप वर्मा पिता हरिकेश वर्मा (20) के साथ बाइक से इंदवा टिकुइया स्थित सबीतराम वर्मा के घर निमंत्रण देने गए थे। कार्ड देने के बाद दोनों वापस घर लौट रहे थे। जब उनकी बाइक कनीबोझी-भिनगा मार्ग पर मल्हीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर कोठी गांव स्थित ईदगाह के पास पहुंची। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रमोद वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दिलीप वर्मा को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल मल्हीपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। दिलीप वर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है सीएचसी चिकित्साधिकारी खुर्शीद अहमद खान ने बताया कि जांच के बाद पता चला कि घायल प्रमोद की रास्ते में ही मौक ही मौत हो गई थी। मल्हीपुर प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया- शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी डंपर चालक की तलास में है।
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौत:श्रावस्ती में बहन की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहा था; 13 मई को शादी होनी थी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












