Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)परशुराम जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकली:बबुरहवा चौराहे से अमोढ़ा तक निकाली गई...

परशुराम जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकली:बबुरहवा चौराहे से अमोढ़ा तक निकाली गई यात्रा

#बस्ती_न्यूज

क्षेत्र के बबुरहवा चौराहे से परशुराम जयंती के अवसर पर रविवार को एक शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा भाजपा नेता हरिद्वार मिश्र, राहुल तिवारी, उमेश पाठक और श्री प्रकाश पाठक के नेतृत्व में आयोजित की गई थी। शोभा यात्रा बबुरहवा चौराहे से शुरू होकर छावनी कस्बे, छावनी तिराहे और राम जानकी मार्ग से होते हुए आगे बढ़ी। यह अमोढ़ा कस्बे में कोटही मंदिर और राजा जालिम सिंह के किले तक पहुंची। अमोढ़ा राजकोट पर भाजपा नेता हरिद्वार मिश्रा सहित अन्य लोगों ने सम्मय माता मंदिर तथा स्मृति पट्ट पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद शोभा यात्रा रामरेखा मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में भगवान परशुराम की एक आकर्षक झांकी शामिल थी। भगवान परशुराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों गांवों से भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों में राजेंद्र नाथ पाठक, राजू पाठक, रवि सिंह, रजनीश पाठक, दयनाथ तिवारी, महेंद्र पांडेय और दीपक पंडित प्रमुख रूप से शामिल थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments