Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मासाडीह में दूसरे बड़े मंगलवार पर भंडारा:बाबा बिहारीदास मंदिर में भक्तों ने...

मासाडीह में दूसरे बड़े मंगलवार पर भंडारा:बाबा बिहारीदास मंदिर में भक्तों ने चखा प्रसाद, भक्तिमय रहा माहौल


बहराइच के महसी तहसील क्षेत्र स्थित मासाडीह के प्रसिद्ध बाबा बिहारीदास हनुमान मंदिर में ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगलवार पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर सुबह से ही बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। सुबह से ही बाबा बिहारीदास मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने कतारबद्ध होकर हनुमान जी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया। देर शाम तक सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूड़ी, सब्जी, हलवा और बूंदी का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे को सफल बनाने में स्थानीय प्रमोद गुप्ता,राजेश सहित भक्तों ने दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को प्रसाद परोसा और व्यवस्था बनाए रखी। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि बाबा बिहारीदास मंदिर में हर वर्ष ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार को सामूहिक भोज का आयोजन किया जाता है। इसमें सभी जाति-धर्म के लोग एक साथ प्रसाद ग्रहण करते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments