#बस्ती_न्यूज
बस्ती पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी माननीय न्यायालय में लंबे समय से पेश न होने के कारण जारी वारंट के अनुपालन में की गई है। वारंटी की पहचान कन्हैया उर्फ मजनू के रूप में हुई है, जो रुधौली थाना क्षेत्र के रुद्रनगर, वार्ड नंबर 4 का निवासी है। पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर वांछितों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत और क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे के नेतृत्व में रुधौली पुलिस ने यह कार्रवाई की। कन्हैया उर्फ मजनू के खिलाफ ग्राम न्यायालय रुधौली में केस नंबर 154/2021 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 323 और 504 के अंतर्गत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद, आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया। वारंटी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवकुमार यादव, हेड कांस्टेबल धीरेंद्र दुबे और कांस्टेबल अनुभव कुमार यादव शामिल थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती रुधौली में एक वारंटी गिरफ्तार:न्यायालय में पेश न होने पर जारी था वारंट
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












