HomeUncategorizedसाइबर सेल थाना हरदत्तनगर गिरण्ट द्वारा वादी/पीड़ित के बैंक खाते से UPI...

साइबर सेल थाना हरदत्तनगर गिरण्ट द्वारा वादी/पीड़ित के बैंक खाते से UPI के जरिये ठगी गयी कुल धनराशि में से 30,000/- रूपया वादी/पीड़ित के बैंक खाता में वापस कराया गया

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम आलोक कुमार के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना हरदत्तनगर गिरण्ट महिमानाथ उपाध्याय व साइबर सेल की कार्यवाही से शिकायतकर्ता अभिषेक गुप्ता के बैंक खाते से UPI के जरिये ठगी गयी कुल धनराशि 60,000/- रूपया में से 30,000/- (तीस हजार) रूपया वादी/ पीड़ित के बैंक खाता में वापस कराया गया।घटना का संक्षिप्त विवरणः
आवेदक अभिषेक गुप्ता पुत्र मंशाराम नि0 गोपाला सराय थाना हरदत्तनगर गिरण्ट जनपद श्रावस्ती द्वारा दिनांक- 23.01.2026 को एनसीआरपी पोर्टल (WWW.Cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराया गया था। जिसमें वादी अभिषेक गुप्ता का साइबर ठगों द्वारा UPI के माध्यम से कुल 60,000/- रूपया ठग लिया गया था।
विवरण पुलिस टीमः
1. प्र0नि0 महिमानाथ उपाध्याय थाना हरदत्तनगर गिरण्ट
2. उ0नि0 छैल बिहारी प्रभारी साइबर सेल थाना हरदत्तनगर गिरण्ट
3. का0 रविन्द्र यादव साइबर सेल थाना हरदत्तनगर गिरण्ट

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments