महराजगंज के परसा मलिक थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी लगभग 16 वर्षीय बेटी को 28 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे थाना क्षेत्र के गांव का एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों द्वारा तलाश किए जाने के बाद, आरोपी 29 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे लड़की को घर के पास छोड़कर फरार हो गया। महिला की लिखित सूचना के आधार पर, परसामलिक पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87 और 137(2) के तहत मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष परसामलिक अभयनारायण सिंह ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप:परसा मलिक पुलिस ने नामजद आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












