Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में खोदी सड़कों की पटाई शुरू:12 घंटे में जल निगम के...

श्रावस्ती में खोदी सड़कों की पटाई शुरू:12 घंटे में जल निगम के निर्देश पर काम शुरू


श्रावस्ती में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों और पटरियों की समस्या को लेकर खबर प्रकाशित होने के 12 घंटे के भीतर प्रशासन और संबंधित कार्यदायी संस्था ने कार्रवाई की। जमुनहा-बहराइच मार्ग सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क किनारे खोदी गई नालियों और गड्ढों की पटाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे पहले, प्रकाशित खबर में सड़क किनारे महीनों से खुले पड़े गड्ढों, अधूरी पटाई और बढ़ते हादसों की आशंका को प्रमुखता से उठाया गया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि पाइपलाइन डालने के बाद जिम्मेदार संस्थाओं ने सड़कों को जस का तस छोड़ दिया था, जिससे राहगीरों और बाइक सवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खबर सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने मामले का संज्ञान लिया। इसके तुरंत बाद मौके पर मजदूर और मशीनें लगाकर पटाई का कार्य शुरू कराया गया। क्षेत्रीय लोगों ने इस त्वरित कार्रवाई पर राहत व्यक्त की है। अधिशासी अभियंता जल निगम मोहम्मद इमरान ने बताया कि समाचार प्रकाशित होने के बाद संबंधित कार्यदायी संस्था को तत्काल निर्देश जारी किए गए थे। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर शिकायतें मिली थीं, वहां अब सड़क और पटरी की पटाई कराई जा रही है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments