Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक:अधिकारियों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार...

मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक:अधिकारियों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की


बहराइच में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को फखरपुर थाना क्षेत्र के वजीरगंज इलाके में अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान, उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश सिंह और क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र श्रीवास्तव ने ताजियेदारों से प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी ताजिया दस फीट से अधिक ऊंचा नहीं होना चाहिए और जुलूस में हथियारों का प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उप जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों से मोहर्रम जुलूस के रास्ते में किसी भी प्रकार की बाधा या सड़क खराब होने की सूचना पहले ही देने का आग्रह किया, ताकि समय रहते उन्हें दूर किया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments