HomeHealth & Fitnessबकरीद से पहले किरतपुर थाना में अमन-शांति बैठक, सौहार्द और भाईचारे का...

बकरीद से पहले किरतपुर थाना में अमन-शांति बैठक, सौहार्द और भाईचारे का दिया संदेश

बिजनौर,किरतपुर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार शाम थाना प्रांगण किरतपुर में अमन-शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों, क्षेत्र के जिम्मेदार नागरिकों और पत्रकारों ने सहभागिता कर आपसी भाईचारे और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया।

बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने की। इस दौरान कस्बा इंचार्ज दीपक कुमार नागर, एसएसआई पवन कुमार शर्मा तथा भनेड़ा चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। बैठक में पहुंचे क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता के प्रतीक होते हैं। उन्होंने सभी से आपसी सहयोग बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोगों और पत्रकार बंधुओं ने भी अपने सुझाव रखे तथा त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग का भरोसा दिलाया। अंत में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किरतपुर पुलिस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और इसे सफल बताया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments