Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ईद उल अजहा पर लोगों ने गले मिलकर दी बधाई:साऊघाट के विभिन्न...

ईद उल अजहा पर लोगों ने गले मिलकर दी बधाई:साऊघाट के विभिन्न क्षेत्रों में नमाज के बाद दी गई मुबारकबाद

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के साउघाट क्षेत्र में ईद उल अजहा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जमदा शाही, मझौवामीर और गंधरिया फैज सहित विभिन्न इलाकों में लोगों ने नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। यह त्योहार पैगंबर इब्राहिम के महान त्याग और समर्पण की याद दिलाता है। इस्लामी मान्यताओं के अनुसार, पैगंबर इब्राहिम ने अल्लाह के आदेश पर अपने सबसे प्रिय पुत्र इस्माइल की कुर्बानी देने की इच्छा व्यक्त की थी। उनकी सच्ची निष्ठा से प्रसन्न होकर अल्लाह ने इस्माइल के स्थान पर एक जानवर की कुर्बानी स्वीकार की थी। इसी परंपरा को याद करते हुए ईद उल अजहा पर कुर्बानी दी जाती है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments