Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पनियरा में ईद-उल-अजहा का त्योहार उत्साह के साथ मना:देश में अमन-शांति और...

पनियरा में ईद-उल-अजहा का त्योहार उत्साह के साथ मना:देश में अमन-शांति और खुशहाली की दुआ मांगी गई


पनियरा में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार धार्मिक उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। कस्बे की इस्माइलिया जामा मस्जिद (पुरानी ईदगाह) में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दो शिफ्ट में ईद की नमाज अदा की। इस दौरान देश में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी गई। पहली नमाज सुबह 6 बजे और दूसरी नमाज सुबह 7 बजे संपन्न हुई। बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद परिसर में पहुंचे और पूरी अकीदत के साथ नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। नमाज के दौरान लोगों ने देश की तरक्की, आपसी भाईचारे और समाज में शांति बनाए रखने की दुआ भी मांगी। ईदगाह परिसर में सुबह से ही रौनक देखने को मिली। बच्चे नए कपड़ों में थे, वहीं युवाओं और बुजुर्गों में भी खास उत्साह दिखाई दिया। त्योहार के मद्देनजर पनियरा पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रही। मस्जिद और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। पुलिस प्रशासन ने लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए रखी। इस अवसर पर नईम अहमद जमकल, जमाल अहमद, रमजान, असलम अंसारी, सैफ खान, सोनू खान, इमरान खान सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। पूरे कस्बे में त्योहार को लेकर उत्साह और सौहार्द का माहौल बना रहा।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments