Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सहस्लमपुर चौराहे पर पिकअप-स्कॉर्पियो की टक्कर:लखनऊ और बहराइच मार्ग से आ रहे...

सहस्लमपुर चौराहे पर पिकअप-स्कॉर्पियो की टक्कर:लखनऊ और बहराइच मार्ग से आ रहे वाहनों में हुई भिड़ंत, काफी नुकसान


सहस्लमपुर चौराहे पर गुरुवार को एक पिकअप और स्कॉर्पियो वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा, हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। स्कॉर्पियो लखनऊ की ओर से आ रही थी, जबकि आम से लदी पिकअप बहराइच जनपद से कर्नलगंज की तरफ जा रही थी। चौराहे के पास दोनों वाहन आपस में टकरा गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिसकर्मियों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया, जिससे मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के दौरान थाना प्रभारी मौके पर नहीं पहुंचे और उनकी ओर से कोई कार्रवाई होती नहीं दिखाई दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments