घर में पौधा : घर में पौधा लगाने से न केवल हरियाली रहती है बल्कि इससे घर में सुख-समृद्धि भी आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो धन और समृद्धि को चुंबक की तरह आकर्षित करते हैं। तो आइए जानते हैं कि किन पौधों को घर में लाना शुभ होता है।
घर में एरिका पाम का पौधा लगाना अच्छा माना जाता है। इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। एरिका पाम पौधे को पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
मनी प्लांट को धन, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। मनी प्लांट को हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
एलोवेरा लगाने से न केवल त्वचा अच्छी होती है बल्कि इसे घर में रखने से आर्थिक समृद्धि भी आती है। एलोवेरा का पौधा घर में पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए।
बैंबू का पौधा घर के लिए लकी माना जाता है। इस पौधे को रखने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। बैंबू प्लांट को घर की पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।
हिंदू धर्म में तुलसी को अत्यंत पावन और पूजनीय माना जाता है। जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां समृद्धि और सकारात्मकता हमेशा बनी रहती है। तुलसी को उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में रखना सबसे उत्तम माना जाता है।












