Homeदेश (National)कोलकाता, प्रयागराज सहित कई शहरों में फैला प्रदर्शन; एक ही मांग प्रधान...

कोलकाता, प्रयागराज सहित कई शहरों में फैला प्रदर्शन; एक ही मांग प्रधान का इस्तीफा

नीट पेपर लीक के मुद्दे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली में तो प्रदर्शन कर ही रही है। अब इस प्रदर्शन की आंच देश के अन्य दूसरे शहरों में पहुंच गई है। इस आंदोलन की चिंगारी पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता, तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और केरल के तिरुवनंतपुरम शहरों तक पहुंच गई है।

इन शहरों में हराजों छात्र-छात्रओं ने नारे लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। माना जा रहा है कि इन शहरों में हो रहे प्रदर्शन सोमवार को दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के ऊपर लाठीचार्ज के विरोध में हो रहे हैं। छात्रों और आम लोगों ने प्रदर्शन करते हुए शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा।

यह भी पढ़ें: दुलारा, दर्द पूछा और उठाई आवाज, CJP के आंदोलन में कैसे छा गईं डिंपल यादव?

प्रयागराज के हजारों छात्रों का जबरदस्त प्रदर्शन

सोमवार रात दिल्ली में हुए लाठीचार्ज के खिलाफ प्रयागराज के हजारों छात्रों के जबरदस्त प्रदर्शन किया। यहां भी छात्रों ने नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। कोलकाता में भी हजारों लोगों ने प्रदर्शन करते हुए प्रधान का इस्तीफा मांगा।

वहीं, हैदराबाद में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालते हुए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारी मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

तिरुवनंतपुरम में चलीं पानी की बौछारें

ऐसे ही केरल के तिरुवनंतपुरम में नीट पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे SFI के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यहां प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार की।

यह भी पढ़ें: CJP के प्रदर्शन में आज पूरे दिन क्या हुआ? सोनम, दीपके से लेकर प्रदर्शनकारियों तक

जंतर-मंतर से संसद तक पैदल मार्च

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी ने सोमवार को जंतर-मंतर से संसद तक पैदल मार्च निकाला। हजारों की संख्या में देश के कई राज्यों से आए युवाओं ने जैसे ही आगे मार्च किया दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानों ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। पुलिस के इस कदम से प्रदर्शनकारी और जवानों के बीच टकराव पैदा हो गया। संसद भवन की ओर मार्च कर रहे हजारों प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठियां भांजीं।

पुलिसिया कार्रवाई में दर्जनों छात्रों को चोटें आई हैं। CJP ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी और शिक्षा में सुधार के लिए विरोध-प्रदर्शन बुलाया था।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments