HomeHealth & Fitnessकई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से निजात दिलाने को इन्द्र...

कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से निजात दिलाने को इन्द्र देव हुए मेहरबान , सड़को से लेकर जिला अस्पताल व निगम परिसर में हुए जलभराव ने खोली नगर निगम की पोल

IMG_20260720_224207फिरोजाबाद, सुहागनगरी में पड़ने वाली भीषण गर्मी के कारण हर कोई परेशान था लेकिन आज सोमवार भोर से होने वाली मूसलाधार बारिश ने सड़को , कार्यालयों और रेलवे अंडरपास आदि को जलमग्न कर दिया जिसके कारण आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा
मौसम विभाग  लखनऊ के द्वारा 19 जुलाई को पूर्वानुमान के द्वारा दिनाँक 19 जुलाई 2026 से 22 जुलाई तक गरज के साथ तेज बारिश और तेज हवा चलने की जानकारी दी गयी थी। उसी के अनुसार सोमवार की भोर में सुहागनगरी में इन्द्र भगवान मेहरबान हो गये। और झमाझम बारिश होने लगी।
जिसके कारण नगर के अधिकांश स्थानों पर कमर-कमर तक जलभराव हो गया। स्कूल जाने के लिए बच्चे तैयार हो गये लेकिन बारिश बन्द न होने की बजह से बहुत से बच्चे स्कूल नही जा पाये। 
स्मार्ट सिटी की मुख्य सड़के जलमग्न दिखाई देने लगी। जिसके कारण दिनचर्या अस्त व्यस्त सी दिखाई देने लगी। सुभाष तिराहे से लेकर गाँधी पार्क चौराहा, जिला अस्पताल, नगर निगम कार्यालय परिसर, चन्द्रवार गेट पर बना रेलवे अण्डरपास, व निचले स्थानों पर बने मोहल्लों व घरों में बारिश के पानी की बजह से काफी जलभराव हो गया। और लोग गन्दे पानी के बीच से निकलने को मजबूर दिखाई दिये। और स्मार्ट सिटी को सुन्दर दिखाई देने के लिये किये गये नगर निगम के सपने भी अधूरे रह गये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments