Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)थाना नगर पुलिस ने अपहृत युवती को बचाया:आरोपी रिंकू गिरफ्तार, न्यायालय भेजा...

थाना नगर पुलिस ने अपहृत युवती को बचाया:आरोपी रिंकू गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जनपद के थाना नगर पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले के नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, थाना नगर में 30 अप्रैल 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) और 87 के तहत एक युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना नगर पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान, पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की। इसी के परिणामस्वरूप युवती को सकुशल बरामद किया जा सका। पुलिस ने आरोपी रिंकू पुत्र बलराम, निवासी नया पुरवा (उमरा), थाना सिंघाई, जनपद लखीमपुर खीरी को 28 मई 2026 की रात उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी संजय सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। थाना नगर के थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस मामले का सफल खुलासा किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments