सिद्धार्थनगर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और संज्ञेय अपराधों की रोकथाम के लिए बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत थाना शिवनगर डिडई पुलिस ने 09 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक महाजन के निर्देश पर की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बांसी श्री सुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक श्री अरविंद कुमार मौर्य के नेतृत्व में थाना शिवनगर डिडई की पुलिस टीम सक्रिय हुई। टीम ने क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सभी अभियुक्तों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर उनका चालान किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में चन्द्रभान यादव (45 वर्ष), अमित यादव (20 वर्ष), अखिलेश यादव (22 वर्ष), राज यादव (21 वर्ष), चौबीराम चौधरी (32 वर्ष), सन्नी यादव (20 वर्ष), प्रवीन प्रजापति (22 वर्ष), सुशील शर्मा (14 वर्ष) और जगत प्रसाद (57 वर्ष) शामिल हैं। ये सभी मसीनाखास, थाना शिवनगर डिडई, जनपद सिद्धार्थनगर के निवासी हैं। इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक आजम अली खां, जयसिंह चौहान, नितेश कुमार धुरिया, मो. नाजिश, नवीन सिंह, तथा हेड कांस्टेबल फैजुर्रहमान, भीम पाण्डेय और गंगाशरण त्रिपाठी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल थे। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिली है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस सक्रियता और अपराधों की रोकथाम के प्रयासों की सराहना की है।
थाना शिव नगर डिडई पुलिस ने 9 लोगों को कियागिरफ्तार:शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












