- बिहार में बदलाव, विकास और सामाजिक सौहार्द को लेकर सकारात्मक पहल—जमीनी काम के लिए पहचाने जाते हैं हाजी शकील सैफी
नई दिल्ली/ गाजियाबाद l राजधानी दिल्ली में एक अहम और अर्थपूर्ण मुलाकात ने सियासी और सामाजिक हलकों में नई चर्चा को जन्म दिया। वर्ल्ड पीस हार्मनी के चेयरमैन एवं जाने-माने समाजसेवी हाजी शकील सैफी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच बिहार में विकास की रफ्तार को तेज करने, प्रशासनिक सुधारों को मजबूती देने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने जैसे अहम मुद्दों पर गंभीर और सकारात्मक संवाद हुआ। बातचीत का केंद्र राज्य में ठोस बदलाव और जनहितकारी पहल को आगे बढ़ाने पर रहा।
यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक ऐसे संवाद के रूप में सामने आई है जिसमें सामाजिक सरोकार और राजनीतिक इच्छाशक्ति का संतुलन स्पष्ट रूप से झलकता है। हाजी शकील सैफी उन चुनिंदा व्यक्तित्वों में शुमार हैं, जो देशहित में निरंतर सक्रिय रहते हुए समाज में सौहार्द और सकारात्मकता की मिसाल कायम कर रहे हैं।
राजनीतिक और सामाजिक वर्गों में उनकी पहचान एक ऐसे व्यक्तित्व के रूप में है जो संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर काम करने में विश्वास रखते हैं। यही वजह है कि उनकी हर पहल को गंभीरता से देखा जाता है। स्पष्ट है कि यह मुलाकात आने वाले समय में विकास और सामाजिक समरसता के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो सकती है।












