सिद्धार्थनगर में जनगणना 2027 के लिए तहसील क्षेत्र में डिजिटल तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 23 अप्रैल से 6 मई तक प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण बीआरसी सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस बार जनगणना पहली बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जा रही है। तहसीलदार एवं ग्रामीण क्षेत्र के चार्ज अधिकारी रविकुमार यादव ने बताया कि गुरुवार (7 मई) से स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 21 मई तक चलेगी। इस दौरान नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से अपना और अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि स्व-गणना के दौरान नागरिकों से कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए https://se.census.gov.in पोर्टल खोला जाएगा, जिस पर लोग 15 दिनों के भीतर अपना डेटा दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना के बाद प्रगणक घर-घर जाकर भरे गए विवरण का सत्यापन करेंगे। रविकुमार यादव ने आगे बताया कि 22 मई से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा। इस चरण में गणनाकर्मी प्रत्येक घर पर जाकर ऑनलाइन दर्ज जानकारी की पुष्टि करेंगे और जिन लोगों ने जानकारी नहीं भरी है, उनका डेटा डिजिटल डिवाइस के माध्यम से दर्ज करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी से अनुपस्थित रहने या कार्य में ढिलाई बरतने वाले प्रगणकों और सुपरवाइजरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एबीएसए अशोक कुमार सिंह, शिव कुमार पाण्डेय, प्रेम प्रकाश चतुर्वेदी, अमित मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर में डिजिटल जनगणना 2027 की तैयारियां पूरी:7 मई से स्व-गणना शुरू, नागरिक खुद भरेंगे विवरण; प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












