Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नानपारा में लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन:अधिवक्ताओं ने दोषी...

नानपारा में लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन:अधिवक्ताओं ने दोषी अफसरों पर कार्रवाई की मांग, बोले- एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो


लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को नानपारा के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार नानपारा को ज्ञापन सौंपते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष निरंकार जायसवाल और महामंत्री हरिओम शंकर शुक्ला के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि लखनऊ में अधिवक्ताओं पर किया गया लाठीचार्ज बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। अधिवक्ताओं ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक ‘एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट’ लागू नहीं किया गया है, जिससे अधिवक्ताओं में असुरक्षा की भावना बनी हुई है। ज्ञापन के माध्यम से अधिवक्ताओं ने राज्यपाल से लाठीचार्ज के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित एवं कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments