प्रभारी मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य मेला/जनकल्याण शिविर का फीता काटकर किया शुभारम्भ
गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर बच्चों को कराया अन्नप्राशन, लाभार्थियों को बांटे आयुष्मान कार्ड, ट्राईसाईकिल, सुगम्य किट व पोषण किट
श्रावस्ती।। जनपद के प्रभारी मंत्री/माननीय मंत्री, कारागार विभाग, उ0प्र0 श्री दारा सिंह चौहान जी एक दिवसीय दौरे पर श्रावस्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनवा पहुंचे। जनपद पहुंचने पर मा0 विधायक रामफेरन पाण्डेय, जिलाध्यक्ष डा0 मिश्रीलाल वर्मा, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया। तत्पश्चात् मा0 प्रभारी मंत्री जी ने सामुदायिक स्वास्थ्य मेला/जनकल्याण शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर 06 माह के बच्चों का अन्नप्राशन कराया। मा0 मंत्री जी ने मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण किया तथा उनके विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी ली।
कार्यक्रम में मा0 मंत्री जी ने 05 लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डेन कार्ड व 05 क्षयरोगियों को पोषण किट भी वितरित किया। इसके अलावा उन्होने 01 दिव्यांग लाभार्थी को ट्राईसाईकिल एवं 01 लाभार्थी को सुगम्य केन किट का भी वितरण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 प्रभारी मंत्री जी ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों और जन हितकारी योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। सरकार का उद्देश्य है कि पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के पहुंचे। उन्होंने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण संभव हो पाता है। उन्होने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की।
कार्यक्रम के अन्त में मा0 प्रभारी मंत्री जी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनवा परिसर में ही अशोक का पेड़ लगाकर पौधरोपण भी किया तथा लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण हेतु प्रेरित भी किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0के0 सिंह, उपजिलाधिकारी रवेन्द्र कुमार, डी0सी0एन0आर0एल0एम0 संदीप कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 अमरनाथ यति, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत सहित खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी सोनवा एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा अधिकारीगण उपस्थित रहे।












