Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खेसरहा में पुलिया निर्माण की धीमी रफ्तार:बारिश से पहले पूरा करने की...

खेसरहा में पुलिया निर्माण की धीमी रफ्तार:बारिश से पहले पूरा करने की मांग, ग्रामीण बोले- अधूरा काम बना सकता है मुश्किल


खेसरहा विकास खंड क्षेत्र के कुडजा-सुरहीताल मार्ग पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से कराए जा रहे पुलिया निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। बरसात का मौसम नजदीक आने के साथ ही लोगों को आशंका है कि यदि निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं हुआ तो आवागमन बाधित हो सकता है और क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि कुडजा-सुरहीताल मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। पुलिया निर्माण के कारण पहले से ही यातायात प्रभावित है। ऐसे में यदि बारिश शुरू होने से पहले निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो जलभराव और कीचड़ के चलते मार्ग पूरी तरह बाधित होने की आशंका है। ग्रामीण सत्यम पांडे ने बताया कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है और लोगों की दैनिक जरूरतों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान निर्माण अधूरा रहने पर लोगों को लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ेगा। पीयूष राय ने कहा कि निर्माण कार्य की गति काफी धीमी है। बरसात आने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए विभाग को कार्य में तेजी लानी चाहिए, ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं शैलेश ने कहा कि ग्रामीण लगातार निर्माण कार्य की प्रगति पर नजर बनाए हुए हैं और चाहते हैं कि विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए समय से कार्य पूरा कराए। इस संबंध में निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार बेचन प्रसाद ने बताया कि पुलिया निर्माण का कार्य प्रगति पर है। तकनीकी प्रक्रियाओं और आवश्यक निर्माण कार्यों के कारण कुछ समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बरसात से पहले लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है, जिससे बरसात के दौरान आवागमन बाधित न हो और क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments