Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जनकपुर सा सजा बंजरहा बुजुर्ग:श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, गूंजा सीता-राम का...

जनकपुर सा सजा बंजरहा बुजुर्ग:श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, गूंजा सीता-राम का विवाह प्रसंग, झूम उठे श्रद्धालु


सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा क्षेत्र स्थित बंजरहा बुजुर्ग ग्राम पंचायत में माता काली के स्थान पर आयोजित पंचदिवसीय राम कथा का चौथा दिन भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। रात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा पंडाल में पहुंचकर भगवान की लीलाओं का श्रवण किया। हनुमान बाग, अयोध्या धाम से आए कथावाचक पंडित राकेश शास्त्री ने चौथे दिन की कथा में भगवान श्रीराम के फुलवारी में आगमन, माता सीता से प्रथम दर्शन, सीता स्वयंवर और भगवान शिव के धनुष भंग का वर्णन किया। उन्होंने भगवान परशुराम और श्रीराम-लक्ष्मण के बीच हुए संवाद का भी विस्तृत प्रसंग सुनाया। शास्त्री जी ने बताया कि जनकपुरी में आयोजित स्वयंवर में भगवान श्रीराम ने शिव धनुष तोड़कर माता सीता का वरण किया। इसके बाद उन्होंने भगवान परशुराम के साथ हुए संवाद का प्रसंग भी सुनाया। कथा में आगे जनकपुर में भगवान श्रीराम की बारात के आगमन और श्रीराम-माता सीता के विवाह का वर्णन किया गया। विवाह प्रसंग के दौरान पूरा पंडाल ‘जय श्रीराम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर और नृत्य कर विवाह उत्सव में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इसके साथ ही बारात की अयोध्या वापसी का प्रसंग भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के आयोजक और ग्राम प्रधान पद के भावी प्रत्याशी फारूक अहमद ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कथा की पूर्णाहुति के साथ हवन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से इसमें शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर धार्मिक आस्था का माहौल बना रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments