#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक स्थित नयकापार में चल रहे श्रीराम महायज्ञ का सातवाँ दिन भगवान राम और माता सीता के विवाह प्रसंग को समर्पित रहा। कथा व्यास रस मृदुल पवन शास्त्री ने विवाह का सुंदर वर्णन किया, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इस पावन प्रसंग के दौरान स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने माता सीता का पाँव पूजन कर विवाह की परंपरा को जीवंत रूप दिया। यह भक्ति भावना कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। वृन्दावन से आए कलाकारों ने भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह पर आधारित भव्य एवं मनमोहक झांकियाँ प्रस्तुत कीं। इन झांकियों ने उपस्थित भक्तों के मन में भक्ति की अलख जगाई और कार्यक्रम देर रात तक उत्साहपूर्ण वातावरण में जारी रहा। कथा आयोजक बाबा लाल दास और संरक्षक बाबा परमात्मा दास के नेतृत्व में यह आयोजन सफलतापूर्वक चल रहा है। प्रतिदिन दोपहर 03 बजे से सायं 06 बजे तक श्रीराम कथा और रात्रि 08 बजे से दिव्य रासलीला का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि यह पावन महायज्ञ 15 जून 2026 को भव्य पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पुण्य लाभ उठाने की अपील की गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
नयकापार महायज्ञ में राम-सीता विवाह संपन्न:वृन्दावन के कलाकारों की झांकियों ने भक्तों का मन मोहा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












