Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)प्राथमिक विद्यालय सहदेईया में चोरी, सिलेंडर-राशन गायब:इटवा थाना क्षेत्र के स्कूल कार्यालय...

प्राथमिक विद्यालय सहदेईया में चोरी, सिलेंडर-राशन गायब:इटवा थाना क्षेत्र के स्कूल कार्यालय का ताला तोड़कर वारदात


इटवा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सहदेईया में गुरुवार रात चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने स्कूल के कार्यालय का ताला तोड़कर एक गैस सिलेंडर, चूल्हा और एक बोरा चावल चुरा लिया। यह सामान मध्यान्ह भोजन योजना के लिए रखा गया था। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब चला जब प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार विश्वकर्मा स्कूल पहुंचे और कार्यालय का ताला टूटा देखा। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और स्पीड पोस्ट के माध्यम से लिखित शिकायत भी भेजी। प्रधानाध्यापक अरुण कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि इस चोरी से स्कूल की व्यवस्था प्रभावित हुई है और बच्चों के मध्यान्ह भोजन पर भी इसका सीधा असर पड़ सकता है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है और पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है। इटवा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments