बस्ती – शुक्रवार को नगरपालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने नगर पालिका परिषद बस्ती कार्यालय भवन में ‘रिकॉर्ड रूम’ के निर्माण कार्य हेतु विधि विधान से भूमि पूजन और शिलान्यास किया। कहा कि लगभग 83 लाख 34 हजार 657 रूपये रिकार्ड रूम के बन जाने से विभागीय अभिलेखों के रख रखाव में काफी सुविधा होगी। अध्यक्ष नेहा वर्मा ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र के वार्डो का समुचित विकास कराया जा रहा है। बारिश के दिनों में जल जमाव न होने पाये इसके कड़े निर्देश दिये गये हैं।
नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने कहा कि चरणबद्ध विकास की कड़ी में यह बड़ी उपलब्धि है। रिकार्ड रूम और अभिलेखों की सुरक्षा आवश्यक है। शिलान्यास अवसर पर मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता, सभासद कृष्ण कुमार, सहायक अभियंता ‘सिविल’ जयराम पासवान, अवर अभियंता ‘सिविल’ अर्पित निगम, निर्माण लिपिक अमित शुक्ला एवं नगर पालिका के अनेक अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगरपालिका में 83 लाख की लागत से बनेगा रिकार्ड रूम – नेहा वर्मा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












