Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विक्रमजोत रोड पर सड़क हादसा:एक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती; इलाज जारी

विक्रमजोत रोड पर सड़क हादसा:एक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती; इलाज जारी

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर गांव के हसीनाबाद-विक्रमजोत रोड पर मंगलवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना 29 अप्रैल, मंगलवार को शाम करीब चार बजे हुई। यूपी 42 एयू 0159 नंबर की होंडा मोटरसाइकिल विक्रमजोत की ओर से आ रही थी, जबकि यूपी 51 बीएक्स 9078 नंबर की पल्सर बाइक हसीनाबाद की तरफ से आ रही थी। शंकरपुर गांव के सामने पहुंचते ही दोनों बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि पल्सर बाइक सवार युवक करीब आठ फीट हवा में उछलकर सड़क किनारे जमीन पर गिर पड़ा और वहीं पड़ा रहा। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पल्सर सवार युवक गोंडा जनपद का निवासी बताया जा रहा है, जबकि होंडा सवार युवक की पहचान बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के दुभरा निर्वाहन निवासी के रूप में हुई है, हालांकि उसका नाम अज्ञात है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कर उनके परिजनों को सूचित किया गया है। खबर लिखे जाने तक किसी भी घायल के परिजन अस्पताल नहीं पहुंच सके थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments