HomeHealth & Fitnessयूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद रूस ने कीव पर मिसाइलें दागीं

यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद रूस ने कीव पर मिसाइलें दागीं

9k=

कीव । रूस के कब्जे वाले पूर्वी यूक्रेन में हुए ड्रोन हमलों के बाद स्थानीय समयानुसार रविवार तड़के रूस ने राजधानी कीव पर बड़ा हवाई हमला किया। रूस ने चार स्थानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इस हमले में कम से कम पांच लोग घायल हो गए। हमले में एक रिहायशी इमारत हिल गई। कीव के बीचों-बीच बने एक भूमिगत मेट्रो स्टेशन में दर्जनों लोगों ने शरण ली है।

अमेरिका के सीबीएस न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, कीव शहर के सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमुर तकाचेंको ने टेलीग्राम पर लिखा, “राजधानी पर बड़े पैमाने पर बैलिस्टिक मिसाइल हमला हुआ है। हमले में पांच लोग घायल हुए हैं। उनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी कम से कम चार जगहों पर हमले की सूचना है। शेवचेनकीव्स्की, निप्रोव्स्की और पोडिल्स्की जिले में आग लग गई है। रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा है। बैलिस्टिक मिसाइल का खतरा अभी भी बना हुआ है।”

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन के अधिकारियों और अमेरिकी दूतावास ने पहले ही राजधानी पर एक बड़े हमले की चेतावनी दी थी। कीव के अधिकारियों का कहना है कि पोडिल्स्की जिले में मेडिकल टीमों को बुलाया गया है। यहां एक जगह मलबा गिरा है। इस हमले से शेवचेनकीव्स्की में एक रिहायशी इमारत के पास आग भी लग गई है।

रूस के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को निश्चित रूप से कड़ी सजा दी जाएगी। शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और कीव में अमेरिकी दूतावास ने रूस के एक बड़े हवाई हमले के खतरे को लेकर चेतावनी जारी की थी। जेलेंस्की ने कहा था कि कीव और अन्य जगहों पर एक साथ हमला करने की तैयारियों के संकेत मिल रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments